HomeItawaडीबीए,इटावा ने प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील का किया समर्थ

डीबीए,इटावा ने प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील का किया समर्थ

इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील को समर्थन दिया शनिवार को डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन ने सभी वकीलों से कहा है कि जो नजदीक से आते हैं वो कार की जगह बाइक,ई-रिक्शा या साइकिल से कचहरी आएं।दूर से आने वाले वकील कार पूल बनाकर चलें।डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में भी इटावा के वकीलों की भूमिका रही है,अब ऊर्जा बचत से देश की प्रगति में योगदान देंगे। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी मुद्रा भंडार और पेट्रोल-डीजल बचत के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा ने समर्थन देते हुए सभी अधिवक्ताओं से ऊर्जा बचत की अपील की है।डीबीए कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पारित किए हैं।प्रधानमंत्री के आह्वान का सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए राष्ट्र के विकास में अग्रणी योगदान देने को तत्पर हैं।बैठक में डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी के साथ सुनील यादव, राजुल शुक्ला,सुरेश चंद्र,नेहा सिंह,अनूप शर्मा,निधि पाल,प्रीति चौहान,रीना यादव, योगेश यादव,प्रमोद तिवारी,इंद्रपाल सिंह, अभिषेक सेंगर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular