Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeचेन स्नैचिंग मामले में लापरवाही बरतने पर छह पुलिसकर्मी निलंबित

चेन स्नैचिंग मामले में लापरवाही बरतने पर छह पुलिसकर्मी निलंबित

जजी परिसर में गेट नंबर दो के सामने एक महिला से बदमाशाें द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना होने पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष झा ने गंभीरता से लिया है। उन्हाेंने जजी परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित करते हुए जल्द लूट की घटना का खुलासा किए

जाने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की पत्नी सुमन सिंह सोमवार की सवेरे टहलने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर बाइक सवार

बदमाशाें ने झपट्टा मार गले की चेन ताेड़ कर भाग निकले थे। लूट की घटना में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से नाराज पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर सख्त रूख अपनाया है। उन्हाेंने पुलिस कर्मियाें काे पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच रिपाेर्ट को आधार मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular