Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeदबंगों ने किया नाले में कब्जा, जलमग्न हुई फसल

दबंगों ने किया नाले में कब्जा, जलमग्न हुई फसल

 

 

अवधनामा संवाददाता

पीड़ित किसानों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

अतर्रा/बांदा। दबंगों द्वारा नाला में कब्जा करने से बारिश का पानी ना निकलने से सैकड़ों बीघे किसानों के खेत जलमग्न हो गए । दर्जनों घर भी गिरने के कगार पर किसानों ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से तत्काल नाले का अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
तहसील अंतर्गत ग्राम अनथुआ में दबंगों द्वारा अनथुआ से अतर्रा मुख नाले मैं अतिक्रमण कर कब्जा करने से सफाई व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी न निकलने से सैकड़ों बीघे खेत किसानों के जलमग्न हो गए लगातार हो रही मौसमी बारिश का पानी कुछ इस कदर मंगलवार की रात ग्राम अनथुआ में किसानों के लिए आफत का पैगाम लाया की किसानों के सैकड़ों बीघे खेत जलमग्न हो गए किसानों ने सुबह जब बुधवार को खेतों की फसल को जलमग्न देखा तो दर्जनों किसान सर मैं हाथ रखकर भगवान को कोसने लगा साथी किसानों ने कहा कि अनथुआ से अतर्रा जाने वाला मुख्य नाले को लोगों के अतिक्रमण के चलते सफाई नहीं हो सकी जिससे आज हमारी मेहनत की फसल जलमग्न हो गई दूसरी ओर दर्जनों किसानों के मकान व झुग्गी झोपड़ियां भी जलमग्न के कगार पर हैं किसानों ने अपनी दुर्दशा का रोना रोते हुए अंत हुआ के रामलाल सुरेंद्र रघु सिंह सिया रानी रामदेव आदि ने बताया की बड़ी मुश्किल से खेतों में हमने फसल लगाई थी लेकिन जलमग्न होने से हमारी मेहनत में पानी फिरता दिख रहा है किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि तत्काल पानी की निकासी करने के लिए दबंगों के नाले से अतिक्रमण को हटाया जाए इसके साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता डॉ अनूप सिंह ने बताया कि अनथुआ से अतर्रा के बीच प्रभावशाली लोगों द्वारा मुख्य नाले को अतिक्रमण कर लिया गया है कई बार प्रशासन के संज्ञान में डाला गया लेकिन नाले की सफाई नहीं हो पाई और हालात यह है कि आज सैकड़ों बीघे किसानों के खेत जलमग्न होने से किसान पूरी तरह से परेशान हैं वही अगर पानी जल्द ही नहीं निकला तो गरीब लोगों के आवास भी चपेट में आ सकते  है श्री सिंह ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नाले की सफाई कर पानी की निकासी कराई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular