HomeMarqueeअवैध कब्जा को लेकर दबंगो ने महिला को लाठी डंडे से पीटा

अवैध कब्जा को लेकर दबंगो ने महिला को लाठी डंडे से पीटा

 

अवधनामा संवाददाता

अस्पताल में भर्ती, नही दर्ज हो सका मुकदमा दर्ज
कुशीनगर। जिले के तुर्कपटी थाना क्षेत्र के गांव चन्द्ररौटा निवासिनी एक महिला को उसके पड़ोसियों ने अवैध कब्जा करने के विरोध पर महिला को बुरी तरह लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया है। गम्भीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मुख्यालय स्थित संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। महिला की गम्भीर हालत में इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव की महिला बुधिया देवी पत्नी रमायन गुप्ता के पड़ोसी विरेन्दर व उसकी पत्नी सुनीता,जंग बहादुर, भगेलू, रामबृक्ष, गुचचक, राजेन्द्र, संगीता आदि गोल बन्द होकर उस समय मार पीट कर घायल कर दिया जब वह अपने घोठे पर जा रही थी।घायल महिला ने इलाज के दौरान बतायी है कि उक्त गोलबंद पहले से योजना बद्ब होकर घोठे से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली दस कड़ी की पूर्व से छुटी सड़क पर अवैध ढंग से कब्जा आदि कर रहे थे। इसी दौरान उसने इसका प्रतिरोध किया तो एकत्रित लोगों ने सामुहिक रूप से हमला बोल दिया। इस हमले में महिला लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई थी। शोर शराबा सुनकर मौके वारदात पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणो के सहयोग से स्थानीय प्राथमिक चिकित्सालय पर ले गये जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखते हुए उसे तत्काल जिला मुख्यालय चिकित्सालय पर रेफ़र कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular