Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeएयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग...

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर युवकों से वसूले थे 22,850 रुपये, किशनपुर पुलिस की कार्रवाई

फतेहपुर। थाना किशनपुर पुलिस ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ऑनलाइन फीस के नाम पर पैसे ठगता था।

पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को एनसीआरपी पर दर्ज साइबर शिकायत संख्या 33103260054666 में आवेदक दीपांजल शुक्ला निवासी अरई थाना करछना जनपद प्रयागराज तथा शिकायत संख्या 32703260024706 में आवेदक यश शर्मा निवासी शास्त्री नगर थाना विद्याधर नगर जनपद जयपुर (राजस्थान) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबर 8817134846 की लोकेशन ग्राम महावतपुर असहट थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर में मिली।

सूचना के आधार पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया। कॉल करने पर खेत में बने मचान के पास बैठा एक व्यक्ति मोबाइल चलाते हुए मिला, जिसके फोन पर रिंग बजने लगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम रामनरेश निषाद पुत्र प्रेमचन्द्र निषाद उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम स्याहीपुर थाना पिड़ौरा जनपद आगरा बताया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोबाइल नंबर 8817134846 का इस्तेमाल कर युवाओं को फोन करता था और खुद को इंडिगो एयरलाइंस में अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देता था।

वह नौकरी के फार्म भरने और अन्य फीस के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगवाता था। इसी तरह उसने एक पीड़ित से कुल 22,850 रुपये की ठगी की थी और फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भी भेजता था। पुलिस द्वारा जब आरोपी के मोबाइल फोन की आईएमईआई जांच कराई गई तो वह एनसीआरपी साइबर शिकायत में दर्ज संदिग्ध आईएमईआई नंबर से मेल खाई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना किशनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 64/2026 धारा 338, 336(3), 318(4), 319(2) बीएनएस तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदर्श सिंह तथा कांस्टेबल राजेश तिवारी थाना किशनपुर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular