Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationCUET PG Registration 2026: NTA ने जारी की एडवाइजरी, सीयूईटी पीजी एग्जाम...

CUET PG Registration 2026: NTA ने जारी की एडवाइजरी, सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, कल है लास्ट डेट

एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी के लिए एडवाइजरी जारी कर छात्रों को 14 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। फॉर्म में गलती होने पर स्टूडेंट्स 18 से 20 जनवरी तक उसमें संशोधन कर सकेंगे।

देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी/ संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एडवाइजरी जारी कर छात्रों को जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 जनवरी निर्धारित है। ऐसे में अब तक आवेदन न कर पाने वाले स्टूडेंट्स बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द फॉर्म के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को पूरा कर लें।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

सीयूईटी पीजी एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर या इस पेज पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

आवेदन की स्टेप्स

सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर विजिट करें।

  • होम पेज पर LATEST NEWS में Registration for CUET(PG)-2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस (कोर्स एवं कैटेगरी के अनुसार) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CUET PG 2026 Application Form Link

CUET PG 2026 Notification download

कितना लगेगी आवेदन फीस

  • जनरल वर्ग को शुल्क के रूप में 1400 रुपये जमा करना होगा।
  • ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के लिए फीस 1200 रुपये निर्धारित है।
  • एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1100 रुपये और पीएच कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • एडिशनल टेस्ट पेपर चार्ज जनरल से 700 रुपये एवं अन्य श्रेणियों से 600 रुपये लिया जायेगा।
  • विदेशी छात्रों को फीस के रूप में 7000 रुपये एवं एडिशनल पेपर के लिए 3500 रुपये जमा करना होगा।

इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका

एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण होने के बाद ऐसे छात्र जिनसे आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो जाएगी उनको एनटीए की ओर से फॉर्म में सुधार का एक मौका दिया जायेगा। करेक्शन विंडो 18 से 20 जनवरी तक ओपन की जाएगी। इन्हीं डेट्स में उम्मीदवार फॉर्म में त्रुटि-सुधार कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular