Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeश्रावण मास का दूसरा सोमवार,शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़

श्रावण मास का दूसरा सोमवार,शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बम-बम भोले नाथ के जयघोष के साथ जनपद के शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

कानपुर नगर स्थित आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर नाथ, भूतेश्वर नाथ, बनखंडेश्वर, थानेश्वर, कोतवालेश्वर, झगड़ेश्वर, भूतेश्वर महादेव समेत अन्य सभी शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी कतारें लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के सभी शिव मंदिरों में भारी पुलिस बल एवं मंदिर प्रशासन के सेवादारों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है। जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले बैरिकेड्स लगा दिए थे। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देश पर सभी शिव मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

श्रावण माह के पहले सोमवार से ही गंगा के सभी घाटों पर पुलिस बल, पीएससी, गोताखोर तैनात किए गए है। इसके अतिरिक्त शिव मंदिरों एवं घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर गोपनीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular