Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeअक्षत कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, कई जगह हुआ स्वागत

अक्षत कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, कई जगह हुआ स्वागत

अवधनामा संवाददाता

अक्षत कलश की विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
धार्मिक गीतों पर थिरकते रहे श्रद्धालु

बाराबंकी। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ द्वारा पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभा यात्रा विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में गुरुवार को निकाली गई जिसमे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान डीजे पर बज रहे धार्मिक संगीतों पर शोभा यात्रा के शामिल महिलाएं, बच्चे और युवा थिरकते दिखे। सभी का उत्साह देखते बनता था। राम जानकी की भव्य झांकी एवम् जयकारे लगाते लोगों के हुजूम को देखने के लिए शहर के मुख्य मार्गो के दोनो ओर लोग कतार बद्ध खड़े दिखे। नागेश्वर नाथ मंदिर में सभी दस कलशों को फूलों से सजाया गया।मंत्रोच्चार के साथ प्रभु राम की आरती उतारी गई। तत्पश्चात सभी कलश को सही हुई खुली जीप में रखा गया। यात्रा नागेश्वर नाथ मंदिर से घंटाघर होते हुए धनोखर मंदिर पहुंची जहां सैकड़ों लोगों ने
राम जानकी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत निबलेट तिराहा छाया टॉकीज चौराहा होते हुए कैलाश आश्रम में कलश यात्रा संपन्न हुई। मुख्य मार्गो पर कई जगह समाज के लोगो ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत व वंदन किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक सुदीप विहिप के जिला अध्यक्ष ब्रजेश वैश्य, कार्याध्यक्ष पुतान दीक्षित मौजूद रहे।01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular