Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeटीन शेड में पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

टीन शेड में पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

अवधनामा संवाददाता

सकरन/सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम अदवारी निवासी डॉक्टर अरमान ने घर के बाहर टीन शेड डाल रखा है। रविवार की आधी रात घर के बाहर कुत्ते भौंकने की आवाज से परिवार की नींद खुल गई।
परिजनों ने जब टीन शेड में देखा, तो वहां पर एक मगरमच्छ चहलकदमी कर रहा था। मगरमच्छ की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया, लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव में मगरमच्छ पहुंचने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग बिसवां रेन्जर अहमद कमाल सिद्दीकी, वन दरोगा प्रदुमन तिवारी, वन दरोगा हिमांशू वर्मा, बीट प्रभारी अनिरुद्ध वर्मा, माली बुद्धराम राज, रामनरेश चौहान गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ पर काबू पाया। जिसके बाद उसे चहलारी घाट पर घाघरा नदी में छोड़ दिया। अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब 6 फीट थी। अदवारी गांव के निकट से चौका नदी गुजरती है। शायद मगरमच्छ उसी नदी से बाहर आकर गांव में पहुंच गया। अब मगरमच्छ को सकुशल चहलारी पुल के पास नदी में छोड़ दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular