गंगा सफाई में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर चल सकता है क्रिमिनल केस, हाई कोर्ट ने मांगा ब्यौरा

0
278

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अरबों रूपये खर्च होने के बावजूद मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी कही जाने वाली नदी गंगा  के प्रदूषण मुक्त नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के कामकाज पर तल्ख टिप्पणी की है. मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की फुल बेंच ने सरकार और तमाम विभागों से गंगा सफाई पर खर्च हुए पैसों का पूरा ब्यौरा पेश करने को कहा है. साथ ही ये भी बताने को कहा है कि लापरवाह अफसरों में से कितने पर आपराधिक केस चलाए जाने की सिफारिश की गई है.

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here