Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर के सौजन्य से सुहासिनी संघ ने गौ-शाला में...

एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर के सौजन्य से सुहासिनी संघ ने गौ-शाला में किया विभिन्न सहयोग 

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ अपने जन कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदो एवं गरीब परिवारों की विभिन्न तरीके से मदद करती रहती है। इसी कड़ी में सुहासिनी संघ द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के सौजन्य से ग्राम- बिरकुनियाँ के श्रीराम गौ-शाला में कार्यरत श्रमिकों को कंबल एवं फल का वितरण किया गया, जिसे प्राप्त कर उपस्थित जनसमुदाय बड़े ही उत्साहित हुये। साथ ही सुहासिनी संघ द्वारा गौ-शाला के संवर्धन हेतु 15000/- की राशि का चेक श्रीराम गौ-शाला के संरक्षक श्री दिनेश शर्मा को दिया गया और  गौ- माता के लिए गुड़ एवं चना का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सुहासिनी संघ की अध्यक्षा श्रीमती श्रोत्सिविनी नायक, के साथ-साथ सुहासिनी संघ की वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्याएँ एवं कार्यपालक सीएसआर मोहम्मद जुनैद एवं उनकी टीम मौजूद रहें। इसके अतिरिक्त गौ-शाला के संरक्षक एवं अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहें।
सुहासिनी संघ द्वारा श्रीराम गौ-शाला के श्रमिक, कंबल एवं फल पाकर काफी प्रसन्न दिखे। साथ ही श्रीराम गौ-शाला के संरक्षक  दिनेश शर्मा ने सुहासिनी संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये आभार प्रकट किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular