Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurज्वलनशील पदार्थ रखकर आमरण अनशन पर बैठा दम्पत्ति

ज्वलनशील पदार्थ रखकर आमरण अनशन पर बैठा दम्पत्ति

ललितपुर। थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम गंगचारी में रहने वाली बृजेश रानी उर्फ अगौरावारी पत्नी हरबल सिंह ने कलेक्ट्रेट में ज्वलनशील पदार्थ साथ में रखकर दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत दर्ज करायी। तो वहीं आमरण अनशन करते हुये न्याय दिलाने की मांग उठायी। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसकी आराजी संख्या 309, क्षेत्रफल 0.4450 है। उक्त जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है।

बताया कि उसके पति की भूमि मौजा श्यामपुरा में है जिराकी आराजी 1/16 और क्षेत्रफल 1.8940 है। तो दबंगों ने उसकी आराजी 309 जो की बेशकीमती होने के साथ ही मुख्य मार्ग पर स्थित है, पर दबंग अवैध निर्माण कर रहे है। जब उसने उक्त दबंगों को अवैध कब्जा करने से रोका तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुये गांव से बेदखल करने की धमकी दी गयी। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति के पिता की तीन शादियां हुयीं, जिससे उसके परिजन उसके पति को सम्पत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। अब दबंगों के आतंक के कारण वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने मामले में जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular