Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeमॉनसून सीजन खत्म, मगर बारिश अभी रुकी नहीं -1994 के बाद बारिश...

मॉनसून सीजन खत्म, मगर बारिश अभी रुकी नहीं -1994 के बाद बारिश ने तोड़े इतने रेकॉर्ड

इस साल का मॉनसून सीजन खत्म हो गया है लेकिन बारिश ने कई रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सितंबर महीना बीतने के बाद भी उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश जारी है और नदियां उफान पर हैं। सामान्य तौर पर आधे सितंबर के बाद इतनी ज्यादा बारिश नहीं देखी जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बारिश ने पिछले 25 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है।

इससे पहले 1994 में इतनी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के कुल 36 सब डिविजन्स में 12 में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई जबकि 19 में नॉर्मल बारिश रेकॉर्ड हुई। इस बार देश में 88 सेंटीमीटर बरसात रेकॉर्ड की गई है। बता दें कि अब भी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और दोनों राज्यों में बारिश के कारण लगभग 129 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण-पश्चिम भारत की बात करें तो इस बार 10 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है जबकि सामान्य तौर पर यहां 1 सितंबर के बाद भारी बारिश नहीं होती है। 2007 में 30 सितंबर तक बारिश हुई थी लेकिन इस बार 1961 के बाद पहली बार इतने ज्यादा दिनों तक बारिश देखी जा रही है। 1961 में भी मॉनसून के लौटने की तारीख 1 अक्टूबर थी।

इस बार बरसात के मौसम में उत्तर-पूर्व, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। अब भी गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार बाढ़ के हालात से जूझ रहे हैं। 1994 के बाद इस साल बारिश का लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) सामान्य का 110% है। 2001 के बाद नॉर्थ ईस्ट में इस बार इतनी बारिश देखी गई है। हालांकि 2007 में भी उत्तर-पूर्व में भारी बारिश हुई थी।

1996 के बाद पहली बार अगस्त में इतनी बारिश हुई है। इसके अलावा 1917 के बाद सितंबर में दूसरी बार इस कदर बरसात देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई और अगस्त में हुई बरसात अनुमान से ढाई गुना ज्यादा है। इस बार मौसम विभाग ने केरल तट पर मॉनसून पहुंचने की तारीख 6 जून बताई थी जबकि यह आठ जून को तट पर पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular