Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeकफ सिरप कांड; 50 हजार के इनामी शुभम समेत चार के खिलाफ...

कफ सिरप कांड; 50 हजार के इनामी शुभम समेत चार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

शुभम के अलावा अब तक 50 गिरफ्तारी हो चुकी है –

शुभम के अलावा 3 अन्य आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ

वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में कमिश्नरेट पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हुई है। मास्टरमाइंड 50 हजार के इनामी शुभम जायसवाल समेत इस केस के बाकी अभियुक्त आकाश पाठक,दिवेश जायसवाल और अमित जायसवाल के खिलाप सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। डीसीपी काशी जोन गौरव वंसवाल ने बताया कि 50 हजार के इनामी शुभम समेत चारों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस के अनुसार खरीद बिक्री में शामिल आरोपियों के बारे में ड्रग विभाग से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। वित्तीय धोखाधड़ी और आपराधिक मामलों में भी इन चारों की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है।

डीसीपी ने बताया कि कोतवाली थाने में आकाश पाठक, देवेश और अमित जायसवाल के बारे में टीम को जानकारी मिली है, कि यह तीनों शुभम के लिए काम करते थे। शुभम के साथ ही रहते थे।शुभम के साथ दिन भर रहना,खाना-पीना और उसके हर वित्तीय मामलों में इनकी सीधी दखल थी। आकाश को बैंकिंग संबंधित कागजात और फर्जी फर्जी फार्म खुलवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। शुभम का सबसे करीबी गोलघर मैदागिन निवासी आकाश पाठक है। जो शुभम के लिए फर्म का पंजीकरण कराने का जिम्मा संभालने वाला देवेश जायसवाल और अमित जायसवाल फरार है। यह लोग शहर के कई नए युवकों के नाम से फर्म और खाता खुलवाते थे। यह जानकारियां देवेश और अमित अपने पास रखते थे। इसके एवज में इन युवकों को हर महीने 40 से 50 हजार का भुगतान भी होता था।

पुलिस जांच में यह सामने आया है, कि झारखंड, रांची की फर्म शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल,देवेश जायसवाल,अमित जायसवाल और आकाश पाठक इसमें शामिल हैं। सभी आरोपी अभी फरार हैं। वही आदमपुर के प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी आरोपी शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर कमिश्नरेट की एसआईटी,यूपी एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स की टीम ने जगह-जगह दबिश दी।

पुलिस शुभम को दुबई,कोलकाता,दिल्ली, उत्तराखंड में ठिकाना बनाए जाने की चर्चाएं हैं। झारखंड रांची की शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद और शुभम जायसवाल समेत 38 फर्मों के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। इस कांड में वाराणसी के अलावा सोनभद्र,जौनपुर,चंदौली के अलावा गाजियाबाद में शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। अब देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर आरोपियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular