Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिगम ने शुरु किया महानगर में फॉगिंग अभियान

निगम ने शुरु किया महानगर में फॉगिंग अभियान

अवधनामा संवाददाता

दस वाहन हर रोज क्रमानुसार 11 वार्डाे में करेंगे फॉगिंग

सहारनपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने महानगर में फॉगिंग अभियान शुरु कर दिया है। हर रोज ग्यारह वार्डाे में फॉगिंग की जायेगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर भारतमाता चैक से फागिंग अभियान की शुरुआत की गयी।
शासन के निर्देशानुसार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जहां नगर निगम द्वारा शहर भर में विशेष सफाई के साथ चूना व ब्लीचिंग आदि का छिड़काव किया जा रहा है वहीं शनिवार से महानगर में फॉगिंग अभियान भी शुरु कर दिया गया है। रविवार की शाम भारतमाता चैक से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर फॉगिंग अभियान की शुरुआत की गयी। शनिवार की देर शाम भी घंटाघर से फॉगिंग अभियान शुरु किया गया था। निगम के दस वाहनों द्वारा भारत माता चैक से शुरु कर निर्धारित रुट के अनुसार महानगर के ग्यारह वार्डाे में फॉगिंग की गयी।
नगरायुक्त ज्ञानेन्द्रसिंह ने बताया कि महानगर में संचारी रोगों की रोकथाम और डेंगू का कोई मच्छर शहर में न पनपे इसके लिए महानगर में फॉगिंग अभियान शुरु करा दिया गया है। हर रोज निगम के दस वाहन क्रमानुसार 11 वार्डाे में फागिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को निर्देश दिए गए है कि कहीं भी कूड़ा व पानी जमा न होने पाएं। उन्होंने बताया कि निगम के तीन अधिकारी अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन भी लगातार सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों को भी दुरुस्त कराकर सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने महानगर के लोगों से भी शहर में सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular