Sunday, May 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeरेन बसेरो के बाहर निगम कर्मचारी शराब पीते मिले

रेन बसेरो के बाहर निगम कर्मचारी शराब पीते मिले

अवधनामा संवाददाता

नगर विधायक ने निरीक्षण कर सभी कर्मियों को जमकर लताड़ा

सहारनपुर। शीतलहर के चलते सर्दी से बचाव को नगर निगम द्वारा संचालित रेन बसेरो का नगर विधायक राजीव गुम्बर ने औचक निरीक्षण कर वहां विश्राम कर रहे यात्रियों व राहगीरों से सुविधा संबंधी जानकारी ली और रेन बसेरो के संचालकों को निर्देशित किया कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान रेन बसेरो की देखरेख करने वाले निगम कर्मचारियों को शराब पीते देख विधायक ने जमकर लताड़ लगायी।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने नगर निगम द्वारा गांधी पार्क में संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में रैन बसेरे में नगर निगम द्वारा तैनात नोडल अधिकारी लोकेश कुमार, टैक्स कलेक्टर एवं चपरासी अनवर व एक अन्य साथी के साथ रैन बसेरे के बाहर खड़ी कार में शराब पीते पाए गए। यह देख नगर विधायक राजीव गुंबर पूरी तरह आक्रोशित हो गए और उनको जमकर लताड़ पिलाते हुए कहा कि निगम अधिकारियों की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाये रखने की जिम्मेदारी होती है। यदि तुम लोग ही यहां बैठकर शराब पियोगे, तो यहां की देखभाल कौन करेगा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा रैन बसेरे में की गई स्वच्छता, बिस्तर, सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं बहुत अच्छी पाई गई। अच्छी व्यवस्था में पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से यह भी पूछा कि किसी के द्वारा कोई पैसा इत्यादि तो नहीं दिया गया जिसके लिए सभी ने इनकार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular