Thursday, September 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeनिगरानी समितियों को फिर उपलब्ध करायी कोरोना किट

निगरानी समितियों को फिर उपलब्ध करायी कोरोना किट

Corona kit made available again to monitoring committees

 

अवधनामा संवाददाता

प्रवर्तन दल की देख रेख में शमशान भी कराये गए सैनेटाइज

सहारनपुर। (Saharanpur) कोरोना से लड़ने के लिए नगर निगम द्वारा शनिवार को एक बार फिर निगरानी समितियों के अध्यक्षों को एक-एक किट वितरित की गयी। शनिवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अनेक समिति अध्यक्ष पार्षदों को स्वयं जाकर ये किट उपलब्ध करायी। उधर शनिवार को भी मंडी समिति, प्रमुख बाजारों तथा रोस्टर अनुसार शहर के 14 वार्डो को सैनेटाइज कराने के अलावा प्रवर्तन दल की देख रेख में महानगर के शमशानों को भी सैनेटाइज कराया।

मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में शनिवार को सभी निगरानी समितियों के अध्यक्षों को कोरोना किट उपलब्ध करायी गयी। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि समिति के अध्यक्ष के रुप में पार्षदों को यह कीट दी गयी है, ताकि वे निगरानी समिति के सदस्यों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करा सके। उन्होंने बताया कि किट में 500एमएल के दो सैनेटाइजर, 50 मास्क, थर्मल स्कैनर, पल्स आॅक्सीमीटर शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्वयं पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, नंद किशोर शर्मा व भूरा सिंह प्रजापति को किट उपलब्ध करायी गयी है, अन्य पार्षदों तक किट पहुंचाने के लिए क्षेत्र के सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियां अपने-अपने वार्डो में पूरी तरह सक्रिय रहकर लोगों की मदद कर रही हैं।

उधर महानगर में सफाई, कूड़ा उठान, चूना व मेलाथियान छिड़काव के  अलावा सैनेटाइजेशन अभियान भी शनिवार को जारी रहा। प्रवर्तन दल की देखरेख में जहां शहर के शमशानों को सैनेटाइज किया गया वहीं  रोस्टर के अनुसार शहर के 14 वार्डो को सैनेटाइज कराया गया। सैनेटाइजेशन प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शनिवार को वार्ड 35 जवाहर पार्क, वार्ड 46 मोहित नगर, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 70 काजी लक्खी गेट, वार्ड 07 जाटव नगर,वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 44 कुतुबशेर, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात काॅलोनी, वार्ड 59 मटियामहल को सैनेटाइज कराया गया है। इसके अजलावा मण्डी समिति व प्रमुख बाजार भी सैनेटाइज कराये गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular