Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaराहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर कांग्रेसियों के चेहरे खिले

राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर कांग्रेसियों के चेहरे खिले

अवधनामा संवाददाता

गोशाईगंज-अयोध्या। राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर पूर्व गोशाईगंज विधानसभा प्रत्याशी शारदा देवी जायसवाल ने गोशाईगंज नगर में स्थित सिद्धार्थ रेस्टोरेंट में कांग्रेसियों ने एक बैठक करके मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। पूर्व कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ईश्वर दास जायसवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित कभी नहीं होता है श्री जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ते एंव जनता का लगाव कांग्रेस की तरफ बढ़ता देखकर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार बहुत घबड़ा गये है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस मौके पर मनोज जायसवाल उर्फ सीजर, जय प्रकाश गुप्ता,राम कृष्ण विश्वकर्मा, शकील रहमान,अहमद कुरैशी,भगौती गुप्ता, श्रीराम वर्मा और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular