Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandलखनऊ में लाठीचार्ज की कांग्रेसियों ने की निंदा

लखनऊ में लाठीचार्ज की कांग्रेसियों ने की निंदा

अवधनामा संवाददाता

देवबंद (Deoband): कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में लखनऊ में  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी पुुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

शुक्रवार को मोहल्ला टाकान में हुई बैठक में ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी व नेता मजाहिर हसन ने कहा कि भाजपा दमनकारी नीति अपना रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी कराई। जिसका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत दिन लखनऊ में विरोध किया गया। इस पर पुलिस ने सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई। कहा कि विपक्षी दलों द्वारा मुंह खोलने पर उन पर अत्याचार किया जा रहा है। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव मेंं भाजपा को देगी। बैठक में  राहत खलील, अब्दुल कादिर त्यागी, शमशाद जंग, शहजाद उस्मानी, गुलफाम मलिक, लईक अंसारी, वरयाम , डा. विश्वनाथ गौतम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular