Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeItawaसोनिया गांधी के जन्म दिवस पर अस्पतालों में कांग्रेसियों ने किये फल...

सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर अस्पतालों में कांग्रेसियों ने किये फल वितरित

इटावा। यू०पी०ए०चेयरपर्सन,भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर समस्त कांग्रेस जनों ने जनपद के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।इसी क्रम में विकासखंड भरथना के सरकारी अस्पताल में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मरीजों को फल वितरण कर सोनिया गांधी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इसी के अंतर्गत नगर के भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए।पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी की अगुवाई में सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर सरोज वृद्धा आश्रम में फल एवं मिष्ठान वितरण कर जन्म दिन मनाया गया।फल वितरण के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,कोमल सिंह कुशवाहा,संजय दोहरे, प्रेरणा ज़ुबैरी,सचिन शंखवार,शौज़ेव रिज़वी,आसिफ जादरान,डॉ.झब़्बू लाल कुशवाहा एवं मोहसिन अली सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular