लखनऊ जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हैदरगढ़ में जोरदार स्वागत

0
285

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। नवमनोनीत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय का आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने जाते समय स्थानीय हैदरगढ चौराहे पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, ब्लाक कांग्रेस हैदरगढ के अध्यक्ष सियाराम यादव की अगुवाई में गगनभेदी नारो के साथ जनपद के कांग्रेसजनो ने भव्य स्वागत किया। स्वागत से गदगद नवमनोनीत अध्यक्ष अजय राय ने गाडी से उतर कर कांग्रेसजनो का अभिवादन स्वाकार करते हुये कहा कि प्रदेश के नोजवानो की उर्जा के सहारे चला ये कांग्रेसपार्टी का रथ जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नही कर देता रूकने वाला नही है। हम आपके सहारे भाई से भाई में नफरत फैलाने वालो को 2024 में देष की सत्ता से हटाकर इण्डिया को जिता कर ही दम लेगे।।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने वालो में मुख्यरूप से तनुज पुनिया, मो0 मोहसिन, सियाराम यादव, राजकुमार सिंह, डिम्पल सिंह, सरवर सिद्दीकी, गुड्डू राईन, मो0 आरिफ, जंग बहादुर पटेल, शिवनरायण रावत, रंजीत मिश्रा, पवन यादव, संजीव मिश्रा, अजीत वर्मा, शुऐब अहमद शिब्बू, जलालुद्दीन गुड्डू, राजू जैदी सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन थे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here