Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeअमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर आज कांग्रेसजनों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पर कैंपस में स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह रज्जू भैया ने कहा कि ठाकुर रोशन सिंह जी आजादी आंदोलन में संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी थे। वह जिंदादिल इंसान थे। उनमें देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह एक अच्छे अचूक निशानेबाज भी थे। काकोरी कांड में उन्हें दोषी माना गया था तथा उन्हें अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई थी। उन्हें इलाहाबाद के मलाका जेल में 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी लेकिन उनकी आत्मा आज भी अजर अमर है तथा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू, आफताब अहमद, मोo हासिम, विनय पांडे, अब्दुल कलाम आजाद, शास्त्री सुधांशु शुक्ला, सुधीर दुबे, मुत्युजय त्रिपाठी, आनंद तिवारी, यशवंत सिंह, सुशील पाठक आदि लोग रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular