HomeUttar Pradeshसंगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने की बैठक

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने की बैठक

Sitapur-पूरे जिले में चल रही कांग्रेस संगठन की बैठकों के अंतर्गत ब्लाक मिश्रिख व पिसावा में भी बैंठकों का आयोजन किया गया। बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि हम कांग्रेस विचारधारा के विस्तार के लिए एकत्रित हुए हैं। देश की अखंडता और लोकतंत्र की बहाली के लिए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार बहुत आवश्यक है क्योंकि कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। बैठक को जिला उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई महासचिव चोक्ष विभु अवस्थी दिलेर सिंह जफर चिश्ती रामपाल चैधरी कृष्ण दत्त मिश्रा मिर्जा अजीज बैग अब्दुल मन्नान अंसारी मोहम्मद शकील खान श्रेष्ठ तिवारी सरजू प्रसाद भारती प्रेम प्रकाश मिश्रा सूरज चैधरी आदि ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। बैठक में विभिन्न गांव से आए पदाधिकारियों ने संगठन के सशक्तिकरण हेतु अपने अपने सुझाव व्यक्त किए।


ब्लाक पिसावा में आयोजित संगठन सजन अभियान के अंतर्गत बैठक में कई ग्राम पंचायतों से वरिष्ठ लोगों ने अपनी प्रतिभा गीता सुनिश्चित की। कार्यकर्ताओं को पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव में कहा कि किसी भी संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिए आपसी संवाद बहुत आवश्यक है जब-जब संवाद की कमी होती है तब तक संगठन में भी खराब होता है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को विस्तारित करने का आह्वान किया साथ ही साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात की। बैठक को प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य सतीश अग्निहोत्री निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर पांडे विधानसभा प्रभारी महासचिव संजीव गुप्ता शिवपाल सिंह जितेंद्र सिंह मकरंद अर्कवंशी संजय सिंह ज्ञानेंद्र ने संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular