Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomePolitical'कांग्रेस दलित विरोधी', किनारे लगाई खरगे की कुर्सी तो भाजपा ने राहुल...

‘कांग्रेस दलित विरोधी’, किनारे लगाई खरगे की कुर्सी तो भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- सम्मान करना सीखो

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस अधिवेशन का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी सोनिया और राहुल गांधी से अलग लगी है। मालवीय ने इसे कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान बताया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सम्मान सीखने की सलाह दी। इससे पहले कांग्रेस ने भी एक वीडियो के माध्यम से भाजपा को घेरा।

भाजपा और कांग्रेस दोनों दल एक-दूसरे पर अनुसूचित जाति विरोधी होने का आरोप लगाने में जुटे हैं। कांग्रेस ने वीडियो जारी करके भाजपा को घेरा तो उस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। बाद में राहुल गांधी के पोस्ट पर भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने रिप्लाई किया। उन्होंने कांग्रेस का एक वीडियो जारी कर मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान करने का आरोप लगाया।

‘पहले खरगे का सम्मान करना सीखो’

अमित मालवीय ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा कर लिखा, “पहले खरगे जी का सम्मान करना सीखो। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी कुर्सी किनारे पर लगाने का क्या मतलब था? यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है। अगर खड़गे जी के लिए अलग कुर्सी लगानी ही थी तो उसे बीच में क्यों नहीं लगाया गया? वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और बुजुर्ग भी हैं।”

संविधान की रक्षा जरूरी: राहुल गांधी

अमित मालवीय ने राहुल गांधी के उस पोस्ट के जवाब में प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने लिखा था, “बीजेपी की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण! बीजेपी लगातार दलितों को अपमानित और संविधान पर आक्रमण करती आ रही है। इसलिए संविधान का सिर्फ सम्मान नहीं, उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। मोदी जी, देश संविधान और उसके आदर्शों से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं, जो बहुजनों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है।”

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने पार्टी के एक्स अकाउंट से पोस्ट एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते वक्त ये बात लिखी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और लिखा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है।

पार्टी ने दावा किया कि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली दलित समाज से आते हैं। वे रामनवमी के दिन राम मंदिर में दर्शन पहुंचे थे। उनके जाने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने राम मंदिर को गंगाजल से धोया। कांग्रेस ने भाजपा पर अनुसूचित जाति विरोध होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular