Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकांग्रेस ने की लोकतंत्र की स्थापना, संवैधानिक संस्थाओं को बनाया ताकतवर- पुनिया

कांग्रेस ने की लोकतंत्र की स्थापना, संवैधानिक संस्थाओं को बनाया ताकतवर- पुनिया

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। आजादी के समय से अब तक देश के निर्माण में कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार का बड़ा योगदान रहा है। आजादी की लड़ाई में भाजपा के किसी नेता का कोई योगदान नहीं रहा लेकिन आजादी की लड़ाई में नेहरू परिवार का हर सदस्य महिला एवं पुरुष जेल गया और बेखौफ होकर अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया।
यह बात पूर्व सांसद डॉक्टर पीएल पुनिया ने आज विकासखंड सूरतगंज के ग्राम चन्दूरा में बूथ स्तर के सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर चर्चा के दौरान कही। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस कमेटी के महासचिव नेक चन्द्र त्रिपाठी ने किया। पूर्व सांसद ने कहा कि जिनका कोई इतिहास और आजादी की लड़ाई में योगदान नहीं वह झूठा आरोप लगा रहे हैं कि 70 वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की बड़ी भूमिका थी और देश की आजादी के बाद उसको बचाए रखने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। देश के लोकतंत्र की स्थापना की और संवैधानिक संस्थाओं को खड़ा करके उन्हें ताकतवर बनाया। उन्होंने कहा कि इस देश को आजादी के बाद से जो कुछ मिला वह कांग्रेस पार्टी की सरकारों से मिला है कांग्रेस पार्टी ने देश को बनाने का काम किया है बड़े उद्योगों को बेचने का नही। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने बूथ स्तरीय ब्लॉक सम्मेलन में कहा कि देश की खुशहाली तरक्की, लोकतंत्र की संविधान की रक्षा के लिए आप सभी को कांग्रेस पार्टी का साथ दें उसके पक्ष में मतदान करें।
विकासखंड सूरतगंज में बूथ स्तरीय सम्मेलन में सुरेंद्र वर्मा, अनूप सिंह, भूपेंद्र वर्मा, माधव राम मिश्रा, अन्नू गौतम लक्ष्मी, विजय बहादुर, मिश्रीलाल गौतम, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, हरिवंश, शहाबुद्दीन, हाजी वाहिद, अल्ताफ कुरेशी, रामनरेश वर्मा मोहम्मद अहमद पठानी सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम व कांग्रेसजन मौजूद थे।03

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular