HomeMarqueeबिना इजाजत कांग्रेस और जेएमएम माकपा के चुनाव चिन्ह का कर रहे...

बिना इजाजत कांग्रेस और जेएमएम माकपा के चुनाव चिन्ह का कर रहे उपयोग

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (माकपा) के

राज्य सचिव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (माकपा) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है।

गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार पत्र के जरिये कहा गया है कि झारखंड में बिना इजाजत के कांग्रेस और जेएमएम ने कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (माकपा) के चुनाव चिन्ह का उपयोग किया जा रहा है।

माकपा झारखंड में स्वतंत्र रूप से 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच हुए सीट शेयरिंग में माकपा शामिल नहीं है।

हमारे पार्टी के राज्य मुख्यालय को सभी जगह से यह सूचना मिल रही है कि कांग्रेस और जेएमएम के जरिये चुनाव प्रचार में हमारे चुनाव चिह्न का उपयोग किया जा रहा है। इससे हम जहां चुनाव लड़ रहें वहां भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

माकपा की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह किया है कि माकपा झारखंड राज्य कमिटी की इस आपत्ति को दर्ज करते हुए हमारे पार्टी के चुनाव चिन्ह के दुरुपयोग पर रोक लगायी जाए। पत्र के साथ माकपा ने

चुनाव चिन्ह का उपयोग करने का कुछ प्रमाण भी सौंपा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular