Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeMarqueeओलम्पिक महिला हॉकी में भारत का गौरव बढ़ाने वाली वंदना के परिचितों...

ओलम्पिक महिला हॉकी में भारत का गौरव बढ़ाने वाली वंदना के परिचितों को मिल रही बधाई

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर (Saharanpur)। ओलम्पिक महिला हॉकी मैच में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला होकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के निकट संबंधी सहारनपुर के एस डी इंटर कालेज के प्रवक्ता सत्यपाल सिंह एवम एच आर इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रवक्ता एवम माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री राजेष्वर बन्धु ने शुभकामनाएं दी है।

बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डॉक्टर सुशील पुंडीर एवं जिला प्रेस प्रवक्ता गौरव मिश्रा खिलाड़ी को टेलीफोन कर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वंदना के सम्बन्धी राजेष्वर बंधु ने बताया कि छात्रा पहले भी हॉकी के मैच में भारत की ओर से शानदार प्रतिनिधित्व कर चुकी है, तथा उसके भारत आने पर सहारनपुर जनपद की ओर से उसका भव्य स्वागत और एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular