HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर फ़ैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का...

एनटीपीसी विंध्याचल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर फ़ैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/विंध्यनगर।  एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में गणेशोत्सव 19 सितंबर 2023 से 28 सितंबर 2023 तक बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- फ़ैन्सी ड्रेस, नृत्य, शंखनाद, चित्रकला प्रतियोगिता, पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता, मूर्तिकला, गीत-गायन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दिनांक 20.09.2023 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाल वर्ग कक्षा 02 तक एवं कक्षा 03 से कक्षा 06 तक के बच्चों हेतु भारतीय पौराणिकता थीम पर आधारित फ़ैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें अधिक से अधिक बच्चों ने विभिन्न परिधानों में सज-संवरकर भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी शक्तिनगर)श्री राजीव अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज श्रीमती पीयूषा अकोटकर, विशिष्ट अतिथि परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार, अध्यक्षा सुहासिनी संघ श्रीमती सरोजा फणि कुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री राजेश भारद्वाज, उपाध्यक्षा सुहासिनी संघ श्रीमती सुभा भारद्वाज एवं अन्य महाप्रबंधकगण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के अंत में पुजा समिति द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular