Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurराष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल की थीम के साथ जिला स्तरीय (14 वर्षीय बालक) हॉकी प्रतियोगिता के साथ-साथ बालक/बालिका वर्ग मेें प्राचीन समय के स्कूली खेल पि_ू दौड़, बोरी रेस, लेमन रेस, बैडमिन्टन, एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी (बालिका) व बैटन रिले दौड़ का सफल समापन। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत सरकार, खेल विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एवं खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस को पूरे भारत में खेल उत्सव के रूप में सच्ची खेल भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने एवं एक समावेशी और फिट समाज के लिये खेल की थीम के साथ 28 से 29 अगस्त 2022 तक स्पोट्र्स स्टेडियम पर आयोजित हो रही बालक/बालिका वर्ग में विभिन्न प्राचीन समय से स्कूली खेलों पि_ू दौड़, बोरी रेस, लेमन रेस, बैडमिन्टन, एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी (बालिका) व रिले रेस की प्रतियोगिता का समापन/पुरस्कार वितरण समारोह किया गया है, जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार को क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत द्वारा बुके भेटकर एवं उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा द्वारा बैज अंलकृत कर अभिवादन किया। स्वागत की कड़ी में विशिष्ट अतिथि हॉकी एसोसिएशन अध्यक्ष हेमन्त रौड़ा एवं वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी शत्रुघ्न यादव को एथलेटिक्स प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया। उक्त स्वागत समरोह उपरान्त मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं क्रीड़ा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हॉकी बालक प्रतियोगिता फाईनल मैच खेल रही राजकीय इण्टर कॉलेज व स्पोट्र्स स्टेडियम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर अपने आर्शीवचन से अभिसिंचत किया। खेली गयी प्रतियोगिताओं का संचालन/निर्णायकगण- संजीव कुमार वर्मा उप क्रीड़ा अधिकारी, रविन्द्र कुमार, राकेश, आलोक पुरोहित, सुनील राजपूत, सुनील रॉय, आशीष वर्मा, नदीम, कु.प्रियंका नामदेव शामिल रहीं। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिभास्थली ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की बालिकाओं कु.अपेक्षा जैन व कु.प्रयुल जैन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत दद्दा ध्यानचन्द जी के विचारों, देश भक्ति गीत आदि का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजनोंपरान्त मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों की  विजेता, उपविजेता खिलाडिय़ों को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा आगामी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभागिता के साथ अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत व उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, उपस्थित वरिष्ठ खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों, दिव्यांग खिलाड़ीजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सचिन, वैशाली जैन, पूजा जैन, सुरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण, मनोज, प्रिंस, जय नारायण दुबे, अशोक आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular