Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeट्रेन के आगे कूदकर दी जान

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित बरना टीकर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है।

शनिवार की सुबह करीब 40 वर्षीय यह व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। ट्रेन आती देख वह उसके आगे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गौरीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक से शव हटवाकर रेल यातायात भी सामान्य करवाया।

कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी किसी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular