Wednesday, May 8, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiडिजिटल इंडिया मिशन से कमीशनखोर कल्चर का खात्मा- धर्मपाल सिंह

डिजिटल इंडिया मिशन से कमीशनखोर कल्चर का खात्मा- धर्मपाल सिंह

अवधनामा संवाददाता

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन ) ने घर घर किया जनसंपर्क

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां तथा ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर घर-घर संपर्क किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान तथा सम्पर्क से समर्थन अभियान के द्वारा बाराबंकी में सम्पर्क किया। स्थानीय नागरिकों के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई और भाजपा के लिए समर्थन प्राप्त किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के 9 वर्ष देश को नई दिशा देने वाले साबित हुए हैं। गरीब को घर, बिजली, पानी, पढ़ाई व दवाई की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई और देश आर्थिक व सामरिक रूप से शक्ति सम्पन्न भी हुआ है। भारत के बढ़ते हुए महत्व को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, कुशल कोविड प्रबंधन, भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा पर विश्वास से कोविड वैक्सिन का निर्माण जैसे निर्णयों ने भारत की राजनैतिक दृढ़ इच्छा शक्ति को विश्व के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जनधन खातों से हुई शुरूआत और डिजिटल इंडिया मिशन से आगे बढ़ते हुए देश ने गरीबों तथा आम नागरिकों का हक मारने वाली बिचौलिया तथा कमीशनखोर कल्चर को समाप्त किया है।
धर्मपाल सिंह ने सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत विशिष्ठ जनों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की प्रत्येक प्रतिभा का सम्मान तथा उसके लिए अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भारत को विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बना रहा है। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बाबा महाकाल का दरबार, केदारनाथ सहित सभी तीर्थ क्षेत्रों के विकास से भारतीय संस्कृति के भव्य व दिव्य रूप से विश्व आलोकित हो रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों ने भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना दिया है। देश संतुष्टिकरण अर्थात सबके विकास की नीति पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने सुशासन तथा सख्त कानून व्यवस्था से भय के वातावरण को समाप्त कर प्रदेश में बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। व्यापारी तथा व्यापार निर्भय हुआ है। डबल इंजन की सरकार तेज गति से प्रदेश का विकास कर रही है।
इस दौरान बाराबंकी में उन्होंने चिकित्सक सुधीर वर्मा से नाका पैसार में, कवि द्वय अमरीश अंबर और ओम प्रकाश वर्मा से दीनदयाल नगर और पटेल नगर स्थित मुकेश मिश्रा के आवास पर सम्पर्क करके सेवा सुशासन के 9 साल की पुस्तक भेंट की।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, अजीत प्रताप सिंह, रामकुमारी मौर्य, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, रोहित सिंह, गुरुशरण लोधी, रामेश्वरी त्रिवेदी, आशुतोष अवस्थी, नवीन राठौर, संतोष सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular