Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजिला अस्पताल के सीएमएस अपने आदेशों की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां

जिला अस्पताल के सीएमएस अपने आदेशों की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से सीएचसी बीकापुर में तैनात डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा को जिला चिकित्सालय मैं बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर अटैच किया गया था चिकित्सक के कार्य से असंतुष्ट होकर जिला चिकित्सालय अयोध्या के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी द्वारा बीते सितंबर माह में अटैच चिकित्सक डॉक्टर अनिल वर्मा का अटैचमेंट समाप्त करने के लिए पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा को लिखा था सीएमएस के पत्र पर सीएमओ द्वारा अटैचमेंट समाप्त करने का आदेश भी कर दिया परंतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी ना जाने क्यों रिलीव नहीं कर रहे हैं बीते माह अक्टूबर में सीएमएस द्वारा बताया गया था कि 8 नवंबर को होने वाले स्नान के समापन के बाद इन्हें रिलीव कर दिया जाएगा परंतु स्नान बीत जाने के बावजूद भी आज तक अटैच चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा को रिलीव नहीं किया गया है प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीबीएन त्रिपाठी अपने ही आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर इनको रिलीव नहीं कर रहे हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं अब यह देखना है कि सीएमएस द्वारा इनको कब तक रिलीव करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular