Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationCMAI CMA Foundation Result 2025: सीएमए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स...

CMAI CMA Foundation Result 2025: सीएमए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

सीएमए फाउंडेशन दिसंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित कराई गई थी।

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से सीएमए फाउंडेशन दिसंबर सेशन 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर, 2025 को किया गया था।

इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब CMA इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आईसीएमएआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

CMAI CMA Foundation Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें सीएमए फाउंडेशन का रिजल्ट

आईसीएमएआई ने सीएमए फाउंडेशन दिसंबर सेशन 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर विजिट करें।

  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Students’ सेक्शन पर क्लिक करने के बाद ‘Examinations’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सीएमए फाउंडेशन दिसंबर सेशन 2025 परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
  • लिकं पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

सीएमए फाउंडेशन दिसंबर सेशन 2025 की परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और कुल विषयों में न्यूतनम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

इसके साथ ही रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, रोल नबंर और परीक्षा नाम आदि की जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular