सीएम योगी का आज बरेली दौरा: विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

0
181

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली के दौरे पर रहेंगे। उनका आगमन दोपहर करीब 3:30 बजे सर्किट हाउस में निर्धारित है, जहां वह मंडल स्तरीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेंगे। बैठक में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद सीएम योगी शाम को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम पांच बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कुल 1200 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने आईवीआरआई ऑडिटोरियम में सुरक्षा में तैनात बल की ब्रीफिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वीवीआईपी ड्यूटी की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अनुशासन, समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए।

एसएसपी ने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, पूर्वाभ्यास पूर्ण रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी यूनिटों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here