Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री डॉ यादव आज डिंडौरी और अनूपपुर जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज डिंडौरी और अनूपपुर जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) डिंडौरी और अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे रक्षाबंधन सह आभार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतेजाम किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ यादव पूर्वान्ह 11.25 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुचेंगे और दोपहर 12:10 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12.45 बजे डिंडौरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोहपर 2.40 बजे डिंडौरी हेलीपेड से प्रस्थान कर 3 बजे अनूपपुर हेलीपेड पहुंचेंगे और यहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे अनूपपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर शाम 5:30 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां शाम 5:40 बजे डुमना एयरपोर्ट से राजधानी भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular