Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी शुभकामनाएं

देशभर में आज (शुक्रवार) को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों एवं इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि ” राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक बधाई! आज ही के दिन वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की सफलता के साथ भारत चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला देश बना था। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर मैं इसरो के समस्त वैज्ञानिकों एवं उनकी टीम के परिश्रम, समर्पण, तप, साहस और लगन को नमन करता हूँ और देश व प्रदेश के सभी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि विज्ञान के क्षेत्र विशेषरूप से अंतरिक्ष विज्ञान में आगे आएं तथा 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान दें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular