Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeनगर विधायक ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

नगर विधायक ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संजीव मागंलिक के नेतृत्व में 01 से 31 जुलाई 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई 2022 तक का शुभारम्भ विधायक शहर राजीव गुम्बर ने आज रिवैम्पिंग केन्द्र पुराना अस्पताल, नेहरू मार्टिक सहारनपुर में फीता काट कर किया एवं जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाई गयी। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक का प्रोग्राम भी किया गया। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
विधायक राजीव गुम्बर जी द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय समिति द्वारा किये जा रहे संचारी रोगों के नियंत्रण रोकथाम एवं बचाव आदि कार्याे की सरहाना की तथा लक्ष्य के प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार सहायता के लिये आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में डा. ब्रिजेश राठोर, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आदित्य सैनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवॉका गौड, डा.बीआर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव हेतु नालियों की सफाई, गढढों को बन्द कराना, एन्टी लार्वा का छिडकाव एवं फॉगिंग समय-समय पर कराई जाये। जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकें तथा सभी समन्वय समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि संचारी रोग अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव मांगलिक द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जाने हेतु नोडल विभाग नामित किया गया है। जिसका उदद्ेश्य संचारी रोगोें पर नियंत्रण हेतु जनता को जागरूक करना एवं रोगों से कैसे बचा जा सकता है के लियेे प्रेरित करना है तथा पूर्व वर्शाे में संचारी रोग पखवाडा, संचारी माह मनाये जाने से प्रदेश में अब संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है, इस अभियान में जनपद स्तर एवं ब्लॉक पर एएनएम, आशा, एवं आंगनवाडी के सहयोग से संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर इस अभियान में संचारी रोग से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिये समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।
समस्त ब्लॉको पर उक्त अभियान का शुभारम्भ ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान द्वारा किया जायेगा तथा इस अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ दिलाई गयी है। श्रीमती शिवॉका गौड द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम में प्रातः समय में प्रभात फेरी का आयोजन, साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिये प्रचार प्रसार, प्रधान वीएचएसएनसी के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु सघन प्रचार-प्रसार किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से फॉगिंग की व्यवस्था की जायेगी तथा स्वास्थ्य षिक्षा के अर्न्तगत ‘‘क्या करे क्या न करें‘‘ की जानकारी दी गयी तथा डब्लूएचओ व डीएमसी द्वारा इस अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा। जिसकी रिर्पाेट राज्य मुख्यालय को डब्लूएचओ द्वारा प्रेषित की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular