Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्षेत्राधिकारी सदर ने किया कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण, बल सहित...

क्षेत्राधिकारी सदर ने किया कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण, बल सहित किया क्षेत्र भ्रमण

बस्ती। बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा थाना कोतवाली पर नियुक्त सभी कर्मचारियों की गणना लिया गया। इसके उपरांत साइबर हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया| थाना परिसर में आये हुए पीड़ितों से वार्ता कर मौके पर उनकी समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, बेरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखां के उचित रख-रखाव हेत संबंधित को आवश्यकता दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही थाना कोतवाली के समस्त चौकी प्रभारीगण एवं हल्का प्रभारीगण के साथ मीटिंग कर उन्हें यथाशीघ्र लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियां पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

महिला संबंधी अपराध व साइबर सम्बन्धी शिकायतों पर नियमानुसार तत्काल प्रभावी विधिक कार्यवाही करने पीड़ितों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार कर उनकी समस्या निस्तारित करने और उचित विधिक सहायता करने के लिए बताया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकार सदर ने थाने पर नवागत/रिक्रूट आरक्षियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने, कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में सक्रिय सहभागिता एवं थाने से संबंधित उनके दायित्वों से उन्हें अवगत कराया । साथ ही जनता से शिष्ट व्यवहार रखने एवं जनता व पुलिस के बीच सही सामंजस्य बनाए रखने तथा अनुशासन बनाए रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त/भ्रमण किया एवं अतिक्रमण तथा शराब की दुकानों पर सीसीटीवी चेक किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट सवार, आदि को चेक करके अनियमितता पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई एवं अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण न करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया। इस दौरान प्रभारी थाना कोतवाली श्री शुभ नारायण दुबे एवं समस्त चौकी प्रभारीगण एव थाना स्थानीय के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular