सीआईबी और आरपीएफ ने की छापेमारी,अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का मामला

0
160

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर आरपीएफ और रेलवे सीआईबी की टीम ने शनिवार को आजमगढ़ के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक टिकट बनाने वाले को पुलिस ने उठा लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ की इस कार्रवाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध रेलवे टिकट का काम जिले में जोरशोर से चल रहा है। अब तक कई टिकट दलाल जिले में पकड़े भी जा चुके हैं। तो वहीं अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का काम भी बदस्तूर जारी है। फर्जी टिकट को लेकर रेलवे के सीआईबी टीम को शनिवार की सुबह एक सूचना मिली कि शहर के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में स्थित एक दुकान से फर्जी टिकट निकाला जा रहा है।
इस सूचना पर सीआईबी टीम ने आरपीएफ टीम के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में एक फोटो स्टेट व टिकट केंद्र पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया भी है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि फर्जी टिकट बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति और दुकान पर लगे कंप्यूटर को भी जांच के लिए लाया गया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here