दुनिया में लोकप्रिय रहा हैं पं नेहरू का पंचशील का सिद्धांत – रश्मि सिंह
शुक्रवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रश्मि सिंह एवं प्रधानाचार्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अच्छा छात्रों की ओर से लगाए गए मेले में स्टॉल पर खरीदारी करने का काम किया।
कार्यक्रम में विकास सिंह, पंकज, आशुतोष, अभिषेक, तथा विद्यालय के सभी आदरणीय स्टाफ सदस्य — दिव्या, नाहिद, ,सालिनी अग्रहरि आदि सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
- छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस पर लगाए विभिन्न प्रकार के स्टॉल|
- इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे स्टॉल लगाए।
- कक्षा के एक से आठ तक के बच्चों ने इस मेले का भरपूर आनंद लिया।
मेले में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। माता-पिता ने बच्चों द्वारा बनाई गई चीज़ें उत्साहपूर्वक खरीदीं, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “बच्चों की सृजनशीलता को मंच प्रदान करना ही हमारे स्कूल का मूल उद्देश्य है। इस तरह के बाल मेले से उन्हें आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ सीखने को मिलता है।”





