बालिकाओं द्वारा किये गए सवालों का ब्रांच मैनेजर ने बेहतर ढंग से दिया जवाब
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर मिशन शक्ति विशेष अभियान का आयोजन 21 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जा जा रहा है। जिसके तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज की बालिकाओं द्वारा भारतीय स्टेट बैंक डुमरियागंज शाखा का भ्रमण कर बैंकिंग की लेनदेन व अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं द्वारा शाखा के अंदर अलग-अलग विभाग से जुड़े कार्यों को देखा तथा ब्रांच मैनेजर से सवाल भी किया।
जिस पर ब्रांच मैनेजर ने बेहतर ढंग से बालिकाओं को समझाया। बताते चले की 21 सितंबर से मिशन शक्ति के तहत तमाम कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, धर्मराज दुबे आदि लोग मौजूद रहे।





