Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiइंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना दम खम

इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना दम खम

अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। आठवीं इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न हुई। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों और क्लबों से करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर बालक और बालिका भार वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार धानुक ने बताया कि इस चैंपियनशिप में एसडी कॉलेज को प्रथम स्थान, बालाजी का बचपन स्कूल को द्वितीय स्थान और किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रूमा  तिवारी ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आवास विकास कॉलोनी, लखपेड़ाबाग ताइक्वांडो अकैडमी, एक्सप्लोर स्कूल, राम प्रसाद मेमोरियल स्कूल, ब्रह्मचारी प्रधान अकैडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में राम प्रसाद मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक आरडी यादव ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योद्धा ताइक्वांडो के डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय खिलाडी जयशंकर गुप्ता ने भी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय रेफरी विकास धानुक, शुभम धानुक, मनीष दत्त, शिव प्रकाश वर्मा, प्रणव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular