Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबाल संरक्षण आयोग की सदस्या ने मड़ावरा में सुनी समस्याएं

बाल संरक्षण आयोग की सदस्या ने मड़ावरा में सुनी समस्याएं

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार सदस्य सचिव के पत्र द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण तथा अधिकारों के उल्लंघन एवं वंचितता से सम्बंधित शिकायतों के निवारण तथा बाल अधिकार से संबंधित कानूनों की जागरुकता कार्यक्रम हेतु सदस्य डा.दिव्या गुप्ता, संदीप चौबे, रोहित कुमार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार द्वारा वृहद आकांक्षी विकास खण्ड मडावरा जनपद-ललितपुर में समस्त विभागों द्वारा एक दिवसीय शिविर, कैम्प का आयोजन किया। कैम्प मे ब्लाक मडावरा के बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण तथा अधिकारों के उल्लंघन एवं वंचितता से संबंधित शिकायतों के 35 प्रकरण प्राप्त हुये तथा शिकायतों के निवारण हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये। इस दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जिनका अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद, एआरटीओ (प्रवर्तन) मो.कय्यूम, सहायक सम्भागीय निरीक्षक (प्रा वि.) देवदत्त, उपजिलाधिकारी मडावरा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, सदस्य, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मडावरा सीडीपीओ, एबीएसए, जिला परिवहन अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। सदस्य डा.दिव्या गुप्ता द्वारा सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरू नगर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रभारी सहायक अधीक्षक को खुली नालियों को ढकने के निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular