Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल विवाह दंडनीय अपराध पुलिस को दे सूचना - एसपी

बाल विवाह दंडनीय अपराध पुलिस को दे सूचना – एसपी

शाहजहांपुर, जनपद में शनिवार को बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जागरूकता रैली निकालते हुए शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पेस संस्थान द्वारा बाल विवाह मुक्ति पहल के अंतर्गत बाल विवाह संबंधित झांकियां के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को प्रभावित करता है।

बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है तथा समाज की उन्नति भी बाधित होती है। उसे बढ़ावा देना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular