Wednesday, June 3, 2026
spot_img
HomeMarquee4 अप्रैल को डुमरियागंज आएंगे मुख्यमंत्री, कमिश्नर और डीआईजी ने लिया तैयारियों...

4 अप्रैल को डुमरियागंज आएंगे मुख्यमंत्री, कमिश्नर और डीआईजी ने लिया तैयारियों का जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। तहसील क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल वृंदावन देवरिया के उद्घाटन व शुभारंभ कार्यक्रम में 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह विद्यालय का उद्घाटन करेंगे और गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, उसके बाद विद्यालय परिसर ने एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए विद्यालय परिसर में पंडाल, मंच का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा हैं।

इसी को लेकर बुधवार को कमिश्नर बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह व डी.आई. जी. बस्ती रेंज दिनेश कुमार पी. ने डीएम डा. राजा गणपति आर., एसपी डा. अभिषेक महाजन व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, इंट्री प्वाइंट आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बिंदुओं का जायजा लिया। कमिश्नर अखिलेश सिंह व डी.आई. जी. दिनेश कुमार पी. ने कार्यक्रम के मद्देनजर किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की और रूट चार्ट आदि के बारे में जानकारी कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नगर पंचायत भारतभारी क्षेत्र में एलकेजी से कक्षा 8 तक संचालित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली विद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को दिन में 2 बजे करेंगे। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता, एक्सईऐन पी.डब्लू.डी विवेक राय, जेई संजय श्रीवास्तव, अवनीश चौधरी, ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी, चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, अंकित श्रीवास्तव, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, राजन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular