Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ. बस्ती में मास्टर ट्रेनर्स को...

मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ. बस्ती में मास्टर ट्रेनर्स को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

बस्ती। भारत रत्न नाना साहब देशमुख प्रशिक्षण सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया, जिला बस्ती में आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण (मास्टर ट्रेनर्स) कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ श्रीमती उषा पाल, उप गन्ना आयुक्त, पूर्वी क्षेत्र, गोरखपुर द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बस्ती, खलीलाबाद, और सिद्धार्थनगर के गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल अधिकारी, और प्रगतिशील कृषकों ने मास्टर ट्रेनर्स के रूप में हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण 15 से 17 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकों को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत में सुनील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी, बस्ती ने मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा गन्ना खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत ये मास्टर ट्रेनर्स ग्राम पंचायत स्तर पर गन्ना किसानों को उन्नत खेती की तकनीकों, कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, और प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन कई विशेषज्ञों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। श्री अमरनाथ दूबे, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बस्ती/मुण्डेरवा ने गन्ना विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. प्रेम शंकर, वैज्ञानिक (पौध संरक्षण), ने गन्ने में लगने वाले कीटों और बीमारियों के नियंत्रण के उपाय बताए। डॉ. राघवेंद्र विक्रम सिंह, वैज्ञानिक, ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती की तकनीकों पर जोर देते हुए उत्पादकता बढ़ाने के तरीके सुझाए। वहीं, अवधेश कुमार, प्रगतिशील कृषक, ग्राम धौरहरा गोचना, ने गन्ने की प्राकृतिक खेती के महत्व और विधियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह लागत को कम करने और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। डॉ. वी.बी. सिंह, वैज्ञानिक, ने मृदा परीक्षण, सैंपलिंग की प्रक्रिया, और संतुलित उर्वरकों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गन्ना उत्पादन में क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को गन्ना खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराएंगे, जिससे न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रदीप मिश्र, उपेंद्र कुमार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बभनान, रामदास विश्वकर्मा, डॉ. रामफल, भागवत शरण दीक्षित, आज्ञाराम वर्मा, उत्तम कुमार पांडेय, लालजी चौधरी, गोविंद चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी और प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular