Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeNationalछत्तीसगढ़ में बारिश औसत से 25 प्रतिशत कम

छत्तीसगढ़ में बारिश औसत से 25 प्रतिशत कम

बस्तर, बिलासपुर, और काेरिया जिले में भारी बारिश का यलाे अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, दुर्ग, बेमेतरा कबीरधाम, पेंड्रा बिलासपुर मुंगेली और कोरिया जिले में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत से 25 प्रतिशत कम है। जबकि दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि मानसून होने को लेकर कोई खास सिस्टम नहीं बना है। जिसके कारण आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की गतिविधि कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत से 25 प्रतिशत कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 248.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में रिकॉर्ड की गई। यहां 30 मिली मीटर बारिश हुई।गीदम, दोरनापाल, जगरगुंडा में 20 मिलीमीटर हुई। रायगढ़, मनेंद्रगढ़, मरवाही, बरमकेला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular