Chhaava Box Office 66: ‘केसरी’ और ‘जाट’ मिलकर भी नहीं रोक पाए छावा का आतंक, 66वें दिन की कमाई करेगी हैरान

0
785

Chhaava Collection Day 66 विक्की कौशल स्टारर छावा रिलीज के दो महीने का सफर पूरा कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) और जाट (Jaat) जैसी फिल्मोंं की मौजूदगी में एक बार फिर से इस ड्रामा पीरियड ने हैरान करने वाला कलेक्शन करके दिखाया है।

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता दिनेश विजान की फिल्म छावा (Chhaava) ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करके दिखाई है। रिलीज के दो महीने से ज्यााद समय के बाद भी इस मूवी की कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। इतना ही नहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) और सनी देओल स्टारर जाट (Jaat) के धमाकेदार प्रदर्शन के बीच छावा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

जिसके चलते रिलीज के 66वें दिन विक्की कौशल की छावा ने ठीकठाक कमाई करके दिखाई है। आइए जानते हैं कि अब इस मूवी का नेट कलेक्शन कितना हो गया है।

छावा के 66वें दिन की कमाई कितनी

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा अब अपने अंतिम समय गुजार रही है। जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों से उतर जाएगी। लेकिन आखिरी पल में भी ये मूवी बंपर कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 66वें दिन छावा ने रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए करीब 15-20 लाख के बीच में कारोबार किया है।

जो दो महीने बीतने के बाद किसी फिल्म भी के लिए बड़ी बात मानी जाती है। वहीं जब दूसरी तरफ लेटेस्ट फिल्में केसरी 2 और जाट बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही हैं और उनकी नाक की नीचे इतने नोट छापना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है।

इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ये जानकारी दी है कि अब विक्की कौशल की छावा हिंदी में भी बॉक्स ऑफिस पर 600.10 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर चुकी है। इस मामले में ये मूवी पुष्पा 2 और स्त्री 2 से पीछे रह गई है। हालांकि, फिल्म की टोटल कमाई 610 करोड़ से ज्यादा है।

छावा हिंदी कलेक्शन ग्राफ

  • वीक 1: 225.28 करोड़
  • वीक 2: 186.18 करोड़
  • वीक 3: 84.94 करोड़
  • वीक 4: 43.98 करोड़
  • वीक 5: 31.02 करोड़
  • वीक 6: 15.60 करोड़
  • वीक 7: 7 करोड़
  • वीक 8: 3.50 करोड़
  • वीक 9: 2.30 करोड़
  • वीकेंड 10: 30 लाख
  • कुल: 600.10 करोड़

इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर 66वें दिन तक छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी रखा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि इस मूवी ने किस तक सफलता का मुकाम हासिल किया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here