Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत मलगहिया व रेड़वरिया मे चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, समस्याओं...

ग्राम पंचायत मलगहिया व रेड़वरिया मे चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, समस्याओं के समाधान करने का दिया गया आश्वासन

सुशासन सप्ताह – प्रशासन चला गांव की ओर अभियान के तहत दोनों ग्राम पंचायतों मे कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

बढ़नी सिद्धार्थनगर। सुशासन सप्ताह – प्रशासन चला गांव की ओर अभियान के तहत 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त करने एवं समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन कर विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मलगहिया व रेड़वरिया में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव संजय कुमार व अवधेश कुमार यादव ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, जन्मप्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, बिजली बिल,वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।

उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत रेड़वरिया में पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव, संतोष कुमार गुप्ता जेई, प्रतिभा सिंह, कमलावती, संगीता चौधरी, उर्मिला देवी, ताराबुननिशा, किरन देवी, नूरजहां आदि लोग मौजूद रही। वहीं ग्राम पंचायत मलगहिया में पंचायत सचिव संजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साहिल खान, रोजगार सेवक राम दयाल यादव, आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular