Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeजियाभारी व रोईनिहवा में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान

जियाभारी व रोईनिहवा में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान

रोईनिहवा के प्राथमिक विद्यालय कैम्पस में  व जियाभारी में पंचायत भवन पर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोरही उर्फ रोईनिहवा में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान मीरा देवी, प्रतिनिधि विजय प्रकाश पांडेय, तरुण कुमार, श्रवण पांडेय, श्यामू, शैलेन्द्र पांडेय, राजमती देवी, साफिया विन्द्रावती, कृष्ण गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत जियाभारी चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव ने करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान विजय प्रकाश, अंबुज श्रीवास्तव, रोजगार सेवक आलोक कुमार, पंचायत सहायक, कोटेदार, आंगनबाड़ी आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular